लेखक
सुरेश कुमार एकलभ्य
समुदाय के इतिहास पुरुष राजा
नल !!!
************************
राजा नल का नाम एक इतिहास पुरुष, प्रेम संघर्ष और समुदाय के गौरव के रूप में सदेव स्थापित रहेगा। आज भी विरह, आल्लाह, किस्से और रागनियों में राजा नल दमयंती की कथा कही जाती है। समुदाय के इस महान शासक की प्रेम कथा, जीवन संघर्ष का अनेक विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। बोप लैटिन में तथा डीन मिलमैन ने अंग्रेजी कविता में अनुवाद करके पश्चिम को भी इस कथा से भली भांति परिचित कराया है।
राजा नल निषाद देश ( बाद में निषध देश किया गया) के राजा वीरसेन के पुत्र थे। राजा वीरसेन एक महान प्रशासक और दयालु प्रवर्ति के व्यक्ति थे। दमयन्ती विदर्भ (पूर्वी महाराष्ट्र) नरेश की पुत्री थी। वह भी बहुत सुन्दर और गुणवान थी। नल उसके सौंदर्य की प्रशंसा सुनकर उससे प्रेम करने लगा। जब दमयंती को राजा नल के विषय में पता चला तो वह भी उन पर मोहित हो गई और मन ही मन उन्हें अपना वर मानने लगी। बाद में अनेको कठिनाइयों से संघर्ष करते हुए राजा नल और दमयंती ने विजय प्राप्त की।
आश्चर्य की बात है कि हमारा समुदाय आज भी इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ है कि राज नल और राजा वीरसेन उनके महान पूर्वजों में से एक हैं। जिस महान राजा से पूरी दुनिया परिचत है उसके वंसज आज उसी से अनजान बने हुए हैं।

No comments:
Post a Comment