Wednesday, January 22, 2014

कौन थे दशरथ मांझी

                                                                             लेखक
                                                                     सुरेश कुमार एकलभ्य

कौन थे दशरथ मांझी !!!
****************
मछुआ समुदाय वीरों की अद्भुत कहानियों से भरा पड़ा है। इस समुदाय के गर्भ से एक से बढ़कर एक रत्न अवतरित हुआ है। ऐसे ही एक अनमोल रत्न थे दशरथ मांझी। जिन्हे दुनिया Mountain Cutter और Mountain Man के नाम से भी जानती है। दशरथ मांझी का जन्म १९३४ में बिहार के गया जिले के एक अति पिछड़े गांव गहलौर नामक गाँव में हुआ था। गहलौर एक ऐसी जगह है जहाँ पानी के लिए भी लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। उसी गाँव में अपने गरीब परिवार के साथ जीवन यापन करने वाले मजदूर दशरथ ने गहलौर पहाड़ को अकेले दम पर चीर कर ३६० फीट लंबा और ३० फीट चौड़ा रास्ता बना दिया। इसकी वजह से गया जिले के अत्री और वजीरगंज ब्लाक के बीच कि दूरी ८० किलोमीटर से घट कर मात्र 3 किलोमीटर रह गयी। 

यह महान कार्य करने के बीड़ा उन्होंनेट उठाया जबकि उनकी उम्र २५ साल भी नहीं थी। वह हाथ में छेनी-हथौड़ी लिये एक विशाल बाइस साल पहाड़ को बाइस साल तक काटते रहे। रात-दिन,आंधी-पानी की चिंता किये बिना दशरथ मांझी असम्भव को सम्भव करने में जुटे रहे। अंतत: पहाड़ को झुकना ही पड़ा। २२ साल (१९६०-१९८२) के अथक परिश्रम के बाद ही उनका यह कार्य पूर्ण हुआ। 

पहाड़ को चुनौती देने वाला यह महायोद्धा म्रत्यु से पार न पा सका। १८ अगस्त २००७ में समुदाय के इस वीर पुरुष का निधन हो गया। 
दशरथ मांझी का अंतिम संस्कार बिहार सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ किया गया i भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनका यह अद्भुत कार्य आने वाली कई पीढ़ियों को सदेव प्रेरणा देता रहेगा।

1 comment:

  1. Bhai wo manjhi cast alag he nishad nhi the wo mashuhar jati ke the wo jo nishad nhi he...nikhil raikwar

    ReplyDelete